Maharajganj Times

महराजगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरफ्तार

अपराध
Saturday, 07 Sep, 2024
0
1510

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच महराजगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना को देर रात घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं, जिसमें महराजगंज और कुशीनगर के थाने में आधा दर्जन मुकदमे हैं।  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं जिन्हें उसने गन्ने के खेत में छिपाकर रखा था। आरोपी इन मोटरसाइकिलों को नेपाल भेजने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसपी सोमेंद्र ने खुलासा करते हुए बताया की ठूठीबारी में चेकिंग के दौरान जितेंद्र साहनी नामक युवक के पास से  एक चोरी की बाइक बरामद हुई जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि  चोरी की चार वाहनों को गन्ने के खेत में छुपाया हुआ है।  उसके आधार पर जब पुलिस गई तो वहाँ पर चोरी की चार बाइक बरामद हुईं। इस तरह कुल पांच बाइक बरामद की गईं। पकड़ा गए शातिर चोर के खिलाफ कुशीनगर ,महराजगंज समेत कई जिलों में 10 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। इसके पास एक मास्टर चाभी भी बरामद हुई  जिससे यह चोरी को अंजाम देता था।